नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने यहां येलो अलर्ट लागू कर दिया है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 331 मामले दर्ज हुए हैं, मंगलवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसकी घोषणा की। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली में GRAP को लागू करने का निर्णय लिया गया है और इसके तहत येलो अलर्ट लागू होगा। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राजधानी में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर सख्ती बढ़ाई जा रही है। दिल्ली में पहले ही नाइट कर्फ्यू लगाने का ऐलान हो चुका है अब सरकार ने एक बार फिर कई तरह के प्रतिबंधों का ऐलान कर दिया है।
दिल्ली में यलो अलर्ट जारी, जानिये क्या रहेंगे प्रतिबंध-
- दुकानें/मॉल सुबह 10 से रात 8 बजे तक आड-इवन के आधार पर खुलेंगे
- स्कूल और कांलेज बंद रहेंगे
- साप्ताहिक बाजार एक जोन में केवल एक खुलेंगी,जिसमें 50% दुकान को ही इजाजत!
- मेट्रो व बसें 50% क्षमता पर चलेंगी स्टेंडिग अनुमति नहीं!
- रात 10बजे से लेकर सुबह 5बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा
- रेस्टोरेंट 50% क्षमता के साथ सुबह 8बजे से रात 10बजे तक खुलेंगे।

- बार 50% क्षमता के साथ दोपहर 12 से रात 10बजे तक खुलेंगे।
- सिनेमा,मल्टीप्लेक्स,बैंक्वेट हाल, स्पा,जिम व एंटरटेनमेंटपार्क बंद रहेंगे
- सैलून खुल सकेंगे।
- शादी समारोह और अंतिम संस्कार में 20 लोगो को ही इजाज़त
- धार्मिक स्थल खुले रहेंगे लेकिन श्रद्धालुओं की एंट्री पर पाबंदी रहेगी.
- सांस्कृतिक और खेल एक्टिविटी पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है!