धर्मसंसद में मुसलामानों के नरसंहार की बात करने वाला यति नरसिंहानंद ने आर्मी, सुप्रीम कोर्ट और संविधान के खिलाफ जहर उगला है।इस बार यति ने देश की अस्मिता पर वार किया है। यति ने हरिद्वार पुलिस और 100 करोड़ हिन्दुओं को हिजड़ा कहा है।
वायरल वीडियो में यति अपने एक शिष्य से कह रहा है- “हमें सुप्रीम कोर्ट और देश के संविधान पर भरोसा नहीं है। यह संविधान 100 करोड़ हिन्दुओं को खा जाएगा। जो हिंदू इस पर भरोसा करते हैं वह सब मारा जाएगा। जो हिंदू इस सिस्टम पर,पुलिस पर,नेताओं और आर्मी पर भरोसा करेगा वह कुत्ते की मौत मरेगा।”
Yati "We have no trust in the Supreme court & constitution. This constitution is book for the murder of 100 crore Hindus. Those who belive in it will be killed. Those who believe in this system, police, politicians and Army, They will die like a dog."#ArrestYatiNarasinghanand pic.twitter.com/RPtGd6zllQ
— Mohammed Zubair (@zoo_bear) January 14, 2022
ये पहली बार नहीं कि यति नरसिंहानंद ने देश के खिलाफ़ जहर उगला हो। इससे पहले यति ने राजनीति में सक्रिय महिलाओं के लिए अश्लील बयानबाजी भी की है। लेकिन अब तक उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
यति नरसिंहानंद ने सारी हदें पार कर दी है। देश की सर्वोच्च अदालत,संविधान,पुलिस और आर्मी को गाली दी है। उस आर्मी को जो कठिन से कठिन परिस्थिति में भी देश की रक्षा के लिए डटे रहते हैं। देश की अखंडता बनाए रखने के लिए अपना बलिदान भी दे देते हैं।
लेकिन सरकार ने यति के खिलाफ अब तक कोई सख्त कार्रवाई नहीं की है। जिससे उसका मनोबल बढ़ा हुआ है। उसे अब ऐसा लगने लगा है कि उसे सरकार का संरक्षण प्राप्त है। और उसके मन में जो आयेगा वो बोलेगा और करेगा। शायद सरकार का उसके खिलाफ कोई कार्रवाई ना करना यही संदेश दे रहा कि सरकार नहीं चाहती कि देश में शांति का माहौल बना रहे। उसे यही मैसेज देने की कोशिश कर रही है।
बता दें कि गुरुवार रात उत्तराखंड पुलिस ने वसीम रिज़वी उर्फ जितेंद्र सिंह त्यागी को हरिद्वार से गिरफ्तार किया है। जिसके बाद से ही यति नरसिंहानंद अनशन पर बैठा हुआ है। अपने शिष्य से बात करते हुए यति कहता है- “यह पुलिस और सारे नेता हिजड़े हैं, जब तक वह इस्लाम में थे तब किसी की हिम्मत उसे गिरफ्तार करने की नहीं हुई। जैसे ही वह हिंदू बना हिजड़े पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। जैसे ही वो सनातन धर्म में आए, हिजड़े पुलिस ने अपमानित कर के जेल में डाल दिया। हम आंदोलन के सिवा कर ही क्या सकते हैं। हम वकील की मदद से त्यागी जी को बाहर निकलेंगे। लेकिन उसके बाद हर जगह आंदोलन होगा।”
यति नरसिंहानंद ने हिन्दुओं के खिलाफ़ जहर उगलते हुए कहा- “यह सारे हिंदू हिजड़े हो गए हैं, यह ना तो शादी कर रहे हैं और ना ही बच्चे पैदा कर रहे हैं। हम निहत्थे लोग हैं, कमजोर हो रहे हैं,और कमजोर क़ौम के लिए लड़ाई कर रहे हैं।”
बता दें कि धर्मसंसद में हुए मुसलामानों के नरसंहार आह्वान करने पर अमेरिकी संसद में सुनवाई हो सकती है।