प्यार तो बहुत से लोग करते हैं मगर चुनिंदा लोग ही उस प्यार को ताउम्र निभा पाते हैं। इक्वाडोर के एक बुजुर्ग जोड़े ने ‘FOREVER MINE‘ शब्द को सही साबित कर दिखाया है।
यह जोड़ा लगभग बीते 80 सालों से एक दूसरे का साथ निभाते आ रहे हैं। इस जोड़ी ने घर वालों की मर्जी के खिलाफ भागकर विवाह किया था और विवाह के 79 साल के बाद भी दोनों एक साथ हैं। एक-दूसरे से बेइंतहां प्यार करने वाले जूलियो मोरा और उनकी पत्नी वाल्ड्रामीना क्विंटेरोस आज पूरी दुनिया में सबसे उम्रदराज शादीशुदा जोड़े के तौर पर जाने जाते हैं। मोरा की उम्र जहां 110 साल है वहीं उनकी पत्नी 104 साल की हैं। दोनों उम्र के इस पड़ाव पर भी आकर्षक लगते हैं और उनका स्वास्थ्य भी बेहतर है।
उम्र के इस पड़ाव पर भी दोनों के प्यार में जरा भी कमी नहीं आई। इनके बीच के प्यार को देखकर यह कहना गलत नहीं होगा यह दुनिया की सबसे खूबसूरत और सबसे लंबी प्रेम कहानी है। Guinness वर्ल्ड रिकॉर्ड में इनका सबसे बुजुर्ग जोड़े के रूप में नाम दर्ज है। इन दोनों की उम्र मिलाकर यह अब तक सबसे लंबी उम्र के जोड़े हैं। दोनों की उम्र मिलाकर यह जोड़ा 215 साल का हैं।
दोनों ने बताया कि इनकी बीच प्यार गर्मियों की छुट्टियों के समय में शुरू हुआ था। धीरे-धीरे दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया लेकिन जब पहली बार यह बात उनके परिवारों को पता चली तो वह बेहद नाराज थे। कपल ने बताया कि ” जब पहली बार इन्होंने अपने परिवारों को एक दूसरे से मिलाया, तो उनके परिवारों ने उनके प्यार और उनके रिश्ते का विरोध किया। लेकिन यह जोड़ा कहां रुकने वाला था उन्होंने अपने परिवारों को खिलाफ जाकर एक दूसरे से प्यार करना जारी रखा।
वो कहते हैं कि “यह आसान नहीं था क्योंकि हमारे रिश्तेदारों के बीच अच्छे संबंध नहीं थे, लेकिन समय और धैर्य के साथ, हम उन्हें एक साथ ले आए और अपने लिए राजी कर लिया, और देखिए आज हमारा प्यार युवा पीढ़ी के लिए एक उदाहरण बन गया है।”
जूलियो मोरा और उनकी पत्नी वाल्ड्रामीना अपने परिवारों की मर्जी के खिलाफ 7 फरवरी 1941 को यहां के पहले स्पेनिश चर्च में शादी की थी।
आज इस जोड़ी के पास ना केवल एक दूसरे का प्यार बल्कि एक भरा पूरा परिवार भी है। उनके 5 बच्चे, 11 पोते, 21 परपोते और 9 सरपोते हैं! वे अपने परिवार को अपनी सबसे बड़ी उपलब्धि मानते हैं। उनके सभी 5 बच्चों ने कॉलेज से स्नातक की उपाधि प्राप्त की, और अपने बच्चों की उपलब्धि पर जूलिया मोरा को बेहद गर्व है ।
इस जोड़ी ने दुनिया भर की सारी उतार-चढ़ाव को देखा है, जिसमें विश्वयुद्ध , शीतकालीन विश्व युद्ध, पहली मून लैंडिंग और अब विश्व की सबसे बड़ी महामारी भी। लेकिन सभी उतार-चढ़ाव के बीच इन्होंने अपना साथ नहीं छोड़ा और एक दूसरे का सहारा बन जिंदगी में एक लंबा सफर पूरा कर लिया है। कोरोनावायरस भी इन दोनों के प्यार से नहीं जीत पाया। दोनों को ही कोविड-19 हुआ और अपने परिवारों की मदद से अब ठीक हो रहे हैं।
आज से 80 साल पहले किए गए उस पर प्यार की सबसे खूबसूरत चीज इनका एक प्यारा सा परिवार है जो इनकी देखभाल कर रहा है। हालांकि कोरोना प्रतिबंधों के चलते ही अपने पूरे परिवार से नहीं मिल पा रहे हैं लेकिन वह जल्द ही मिलेंगे ऐसी उन्हें उम्मीद है।
इन दोनों की यह कहानी सच में एक जीती जागती ‘Fairytale Love Story’ है। हम उम्मीद करते हैं कि यह जोड़ा और इनकी प्रेम कहानी यूं ही बनी रहे।