आज से दिल्ली सहित अन्य राज्यों में स्कूल फिर से खुल गए हैं। दिल्ली,उत्तर प्रदेश, केरल, ओडिशा और बिहार में आज कक्षा 9 से 12 के लिए फिजीकल क्लासेज फिर से शुरू हो गई है। दिल्ली में 14 फरवरी से नर्सरी से कक्षा 8 तक की क्लासेज शुरू होंगी।
कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए 28 दिसंबर को सरकार ने सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया था।
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया कि दिल्ली में छात्रों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं भी जारी रहेगी।उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने फिर से स्कूल खुलने पर अपनी खुशी भी व्यक्त की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा-
“आज दिल्ली की सभी स्कूल खुल गए हैं। स्कूलों में रौनक़ लौट आई है आज। सीनियर बच्चों के क्लासरूम्स तो आज गुलज़ार हो गए लेकिन नन्हे बच्चों के क्लासरूम्स अभी इंतज़ार में हैं।”
Delhi schools are finally open ..👏👏👏
स्कूलों में रौनक़ लौट आई आज … pic.twitter.com/jVbk9U7DhF
— Manish Sisodia (@msisodia) February 7, 2022
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी अपनी खुशी जाहिर करते हुए ट्वीट किया-
“बच्चों को वापिस स्कूल में देखकर बहुत ख़ुशी हो रही है। बच्चे भी बेचारे परेशान हो गए। भगवान ना करे अब दोबारा स्कूल बंद करने की ज़रूरत ना पड़े।”
बच्चों को वापिस स्कूल में देखकर बहुत ख़ुशी हो रही है। बच्चे भी बेचारे परेशान हो गए। भगवान ना करे अब दोबारा स्कूल बंद करने की ज़रूरत पड़े। pic.twitter.com/bPvjoCo9Bb
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) February 7, 2022
केंद्र ने पिछले हफ्ते कहा था कि 5 प्रतिशत से कम सकारात्मकता वाले जिले स्कूल फिर से खोल सकते हैं। लेकिन अंतिम फैसला राज्य सरकारों पर निर्भर करेगा। जिसके बाद यूपी,केरल, ओडिशा, बिहार और दिल्ली की सरकारों ने स्कूल खोलने का निर्णय लिया।
महामारी की स्थिति में सुधार हुआ है और नए कोविड -19 मामलों में लगातार गिरावट आई है।नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) वीके पॉल ने कहा कि, अब स्कूलों को फिर से खोलने की दिशा में जाने के लिए अधिक विश्वास है।
रविवार को दिल्ली में 1410 नए कोविड के मामले दर्ज किए गए। फिलहाल दिल्ली में पॉजिटिवीटी रेट 2.4 प्रतिशत तक गिर गई है।