आज सदैव के लिए शांत हो गई देश की सबसे प्रिय आवाज। जिसने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू तक को किया था भावुक आज उनका जाना देशभर को शोक में डूबा गया है। सुर कोकिला लता मंगेशकर को मुंबई स्थित शिवाजी पार्क में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। शाम 6:30 बजे के लगभग हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार उन्हें पंचतत्व में विलीन कर दिया गया। लता मंगेशकर के भाई के बेटे आदित्य उन्हें मुखाग्नि दी।
लता मंगेशकर के निधन के बाद उनके पार्थिव शरीर को दोपहर लगभग 12:30 बजे उनके घर ले जाया गया। इसके बाद शाम 6:30 बजे शिवाजी पार्क में लता मंगेशकर का अंतिम संस्कार किया गया। लता मंगेशकर को भारत रत्न से सम्मानित किया गया था इसलिए उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया।
#WATCH Amitabh Bachchan arrives to pay last respects to singer Lata Mangeshkar at her 'Prabhukunj' residence in Mumbai pic.twitter.com/BKzJflbLpX
— ANI (@ANI) February 6, 2022
लता जी को अंतिम विदाई देने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी के साथ शाहरुख खान, जावेद अख्तर,सचिन तेंदुलकर, अंजलि तेंदुलकर, महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे, राज ठाकरे उनकी पत्नी शर्मिला ठाकरे और बेटे अमित ठाकरे के साथ उप-मुख्यमंत्री जैसे देश की बड़ी हस्तियां मौजूद थीं। बताया जाता है कि नरेंद्र मोदी लता मंगेशकर को अपनी बहन मानते थे उनके हर जन्मदिन पर उन्हें फोन कर कर जन्मदिन की बधाइयां दिया करते थे उसी खास रिश्ते के नाते आज पीएम नरेंद्र मोदी उनके अंतिम विदाई में भी शामिल थे।
Maharashtra CM Uddhav Thackeray and state minister Aaditya Thackeray pay last respect to veteran singer Lata Mangeshkar at Mumbai's Shivaji Park pic.twitter.com/FAto48ApZ0
— ANI (@ANI) February 6, 2022
स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर का रविवार 6 फरवरी को सुबह 8:12 मिनट पर निधन हो गया। लता मंगेशकर 92 साल की थीं और पिछले एक महीने से COVID-19 से जूझ रही थीं। केंद्र सरकार ने लता मंगेशकर के निधन पर 2 दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया है।
The whole world is sad , Can’t believe you have left us !!! We will miss you lata ji 🙏 pray for your soul be in peace.🙏 pic.twitter.com/oWOob8pa3T
— Dharmendra Deol (@aapkadharam) February 6, 2022
उन्हें सम्मान देने के लिए राष्ट्रीय ध्वज दो दिनों तक आधा झुका रहेगा। महाराष्ट्र सरकार ने भी लता मंगेशकर के निधन के शोक में 1 दिन का राजकीय शोक घोषित किया है।