ऑनलाइन दुनिया इतनी बड़ी है कि हर कोई इस दुनिया में अपने लिए कुछ न कुछ ढूंढ ही लेता है, फिर चाहे वो इंटरनेट पे वीडियो देखना हो, अपने करीबियों से बात करने के लिए या फिर ऑनलाइन गेम्स खेलने के लिए।
ऐसा ही एक ऑनलाइन गेम हाल ही में काफी चर्चा में है , जिसका नाम “वर्डल” (WORDLE) है, आज कल हर कोई ये गेम खेल रहा है , और साथ ही अपने स्कोर को ऑनलाइन शेयर भी कर रहा है। आइये आपको “वर्डल ” के बारे में बताते हैं।
ये ऑनलाइन गेम कैसे बनाया गया
आपको जानकर हैरानी होगी की ये गेम के पूर्व मालिक जोश वर्डल ने ये गेम केवल अपनी पत्नी के लिए बनाया था। वो जानते थे की उनकी पत्नी को शब्द के खेल से कितना प्रेम है, तो बीवी के प्रति प्रेम ज़ाहिर करने के लिए जोश ने ये गेम बना डाला। तब वो नहीं जानते थे की एक दिन इस गेम का आनंद पूरा दुनिया लेगी और इसे इतना पसंद करेगी। ये खेल पिछले साल अक्टूबर में दुनिया के सामने आया,और थोड़े ही दिनों में ये विश्वभर में प्रसिद्द हो गया।
जनवरी में जोश ने इस गेम को अमेरिकन कंपनी न्यू यॉर्क टाइम्स को कुछ चंद करोड़ों में बेच दिया, उन्होंने बताया की ये खेल अब नई उचाइयां छू रहा है, और मैं अकेला हूँ ,अब ये इसे बेहतर संभालेंगे।
इस गेम को कैसे खेलें
ऊपर दिख रहे वर्ग में आपको कई अलग अलग रंग के चौखाने दिख रहे होंगे, आइये आपको बताते हैं इसका क्या मतलब होता है।
वर्डल में आपको 5 अक्षरों का इस्तेमाल करके एक शब्द बनाना होता है, इसमे आपको 6 मौके मिलते हैं। रुकिए ये इतना आसान नहीं है जितना आप सोच रहे हैं, वर्डल गेम कि तरफ से ही हर दिन एक नया शब्द किया जाता है ,जिसका आपको अनुमान लगाना होता है।
अगर आप कोई शब्द लिखते हैं, और एंटर दबाने के बाद अगर उसमे से कोई अक्षर एक पीले वर्ग में दिखता है तो इसका मतलब है की वो अक्षर उस शब्द में है जो वर्डल ने दिया है। अगर कोई अक्षर हरे वर्ग में दिखता है तो इसका मतलब है की वो अक्षर सही शब्द में तो है ही पर आपने जो अनुमान लगाया है। उस अक्षर का स्थान भी सही शब्द में वही है, और अगर कोई अक्षर ग्रे रंग के चौखाने में दिखता है तो इसका मतलब है की वो अक्षर उस दिन के शब्द में नहीं है। आपको बता दें की हर 24 घंटे में वर्डल द्वारा एक नया शब्द दिया जाता है।
इसके अलावा ऊपर जो सबसे पहला अंक है वो गेम का संख्याक्रमाण है, उसके बाद 5/6 यानी छह मौको में से आपने पांच बार में ही सही शब्द का पता लगा लिया है।
वर्डल खेल ने विश्वभर के लोगों का दिल कैसे जीता
इस गेम ने इतना नया होकर भी, पूरी दुनिया के दिलों में अपनी जगह बना ली है। इसके कई कारण हैं
आप हर रोज़ पुरे दुनिया भर के लोगों के साथ स्पर्धा में घर बैठे भाग लेते हैं, आप अंग्रेजी में खुद को ही रोज़ एक नई चुनौती देते हैं। साथ ही इस गेम को खेलकर अंग्रेजी भाषा पर अपनी पकड़ को और मजबूत कर लेते हैं
इस गेम का स्कोर आप सोशल मीडिया पर भी शेयर कर सकतें हैं, साथ ही पहली बार में सही शब्द खोजने पर थोड़ी बढ़ाई के हकदार भी हो जाते हैं।
ये खेल और भी दिलचस्प हो जाता है क्योंकि हर दिन सुबह उठकर इस शब्द को सबसे पहले ढूंढ निकालने की लोगों को जिज्ञासा रहती है, और उसके बाद इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की
ये खेल गूगल पर वर्डल सर्च करके खेला जा सकता है , तो जाइये अब आप इस गेम को खेलने के लिए तैयार हैं, आप भी अपना दिमाग दौड़ाइए, लक आज़माइये, और सोशल मीडिया पर आपने स्कोर को शेयर भी कीजिये